रायपुर

राहुल के समर्थन सरकार संगठन का धरना
07-Jul-2023 6:28 PM
राहुल के समर्थन सरकार संगठन का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जुलाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गुजरात हाईकोर्ट से पुनर्विचार याचिका खारिज होने के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को राजधानी के अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इसमें सीएम भूपेश बघेल डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव चंदन यादव समेत कई मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस प्रदर्शन में शामिल होने सीएम बघेल ने अपने कुछ स्थानीय कार्यक्रम रद्द किए। सभा को संबोधित कर सीएम बघेल ने कहा केन्द्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ षडय़ंत्र पर षडय़ंत्र कर रहा।

वहीं मरकाम ने कहा न्याय के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। सडक़ से लेकर कोर्ट तक हम लड़ेंगे। जब कांग्रेस अंग्रेजों के सामने नहीं झुके, तो भाजपा के आगे भी झुक नहीं सकती।


अन्य पोस्ट