रायपुर

कट्टा व 2 जिंदा कारतूस के साथ दिल्ली का रमेश सराफ गिरफ्तार
07-Jul-2023 6:27 PM
कट्टा व 2 जिंदा कारतूस के साथ दिल्ली का रमेश सराफ गिरफ्तार

रायपुर, 7 जुलाई। खमतराई पुलिस ने  सन्यासीपारा स्थित मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति को कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रमेश सराफ निवासी सन्यासीपारा खमतराई रायपुर का होना बताया। वह मूलत: आर जेड 280 सैनिक इन्क्लेव सीआरपीएफ कैम्प झाडूद कला दिल्ली। वह इन दिनों सन्यासीपारा खमतराई में रह रहा है। कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखने के संबंध में  कोई भी दस्तावेज नहीं दे सका।  रमेश के विरूद्ध थाना खमतराई में  धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज  किया गया।  देशी कट्टा व जिंदा कारतूस कहां से लाया इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।


अन्य पोस्ट