रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। राजधानी में शक्रवार सांईस कालेज मैदान में भाजपा का बड़ा आयोजन रहा। इस कार्यक्रम के पीएम मोदी ने सांईस कालेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भर से हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे।
शहर के सडक़ों में भीड़ का माहोल बना रहा। जीई रोड़ और सांईस कालेज के आसपास का ईलाका काफी व्यस्त रहा। शहर में टाटीबंध, आमानाका, मोहबाबाजार, आजाद चौक, लाखेनगर सहित रिंगरोड में कुशालपुर में कार्यकर्ता बसों के आवाजाही के चलते यातायात बाधित रहा। भाजपा के कार्यकर्ता बसों,ट्रेन और स्थानीय कार्यकर्ता आटो और पैदल सभा स्थल पर पंहुचने लगे। शहर के मुख्य मार्गों में जनशैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की बारिश थमने के बाद लोग लाखों की संख्या में सडक़ों पर दिखने लगे। भीड़ इतनी की सडक़ों पर जाम का माहोल हो गया। रोजमरर्रा के काम में जाने वालों को दिनभर इस समस्या से जूंझना पड़ा ।
वहीं यातायात पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान होने वाली यातायात की समस्या से निपटने रूट डार्वशन के निर्देंश भी जारी किया था। सभा में शामिल होने वाले लोगों के लिए आवाजाही और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई।


