रायपुर

28 से माओवादियों का शहीदी सप्ताह
07-Jul-2023 6:25 PM
28 से माओवादियों का शहीदी सप्ताह

रायपुर, 7 जुलाई। भाकपा (मा) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो उत्पीडित जनता की विमुक्ति के लिए नवजनवादी क्रांति को सफल बनाकर, अंत में समाजवाद साम्यवाद की स्थापना करने के लक्ष्य से वर्ग संघर्ष में दुश्मन के साथ लड़ते हुए शहीद हुए कामरेडों व क्रांतिकारी जनता के स्मृति में हर वर्ष 28 जुलाई से एक सप्ताहभर स्मृति सप्ताह का आयोजन किया जाता है। शहीदों का आशयों को पूरा करने फिर एक बार शपथ ली जाती है।

इस एक साल में केंद्र-राज्य सरकार द्वारा दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में कॉर्पोरेटीकरण व सैन्यकरण के वजह से जबरन विस्थापित के खिलाफ जनता आंदोलन कर रहे है. आंदोलनरत जनता को आतंकित करने के लिए पुलिस बलों ने जनता पर हत्याकांडों, महिलाओं पर अत्याचार कर रहे है. पूनेम लखमा, रंजू, आयतू, भीमे एल, दूलाल जैसे आम जनता को हत्या किए. कॉमरेड हेमला सोमलु / वसंत, पूनेम सुक्की के साथ 4 जन, ड्रोन हमले में पोट्टम उंगी जैसे दसियों अमर शहीदों को 28 जुलाई से 3 अगस्त, तक शहीद स्मृति सप्ताह को उनके बलिदानों का जोश और क्रांतिकारी संकल्प के साथ आयोजित करेंगे।


अन्य पोस्ट