रायपुर
अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बादल
07-Jul-2023 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जुलाई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए बुलेटिन जारी कर भारी बारिश की संभावना बताई है। यह बारिश पूरे प्रदेश में हो सकती है। द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, गुना, सतना, पेंड्रा रोड, बालासोर और उसके बाद दक्षिण- पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में कल 8 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटें पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


