रायपुर

सरकारी जमीन पर कब्जा, सीएस से शिकायत
05-Jul-2023 8:09 PM
सरकारी जमीन पर कब्जा, सीएस  से शिकायत

रायपुर, 5 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग तुमगांव के पास सरकारी जमीन पर बिहार निवासी कुछ कारोबारियों के कब्जे की शिकायत मुख्य सचिव से की गई है। छत्तीसगढ़ किसान संयुक्त मोर्चा ने आरोप लगाया कि अवैध कब्जे का विरोध करने पर ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मोर्चा के नेता अनिल दुबे ने बताया कि नेशनल हाईवे के पास सरकारी जमीन को बिहार निवासी कुछ कारोबारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है।  यह जमीन तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौआझर के पास खैरझिटी में है  उन्होंने बताया कि वहां करणी कृपा प्राईवेट लिमिटेड निर्माणाधीन है।  कंपनी पर पहले से ही अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीण सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं । उन्होंने अवैध कब्जे की जांच की मांग की  है।


अन्य पोस्ट