रायपुर

प्रभातफेरी निकाल भाजपाई घर-घर दे रहे मोदी की सभा का न्यौता
05-Jul-2023 8:09 PM
प्रभातफेरी निकाल भाजपाई घर-घर दे रहे मोदी की सभा का न्यौता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा का न्यौता देने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सुबह प्रभातफेरी निकालकर हर घर पहुंचे। और 6 जुलाई शाम 4 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शहर में बाइक रैली निकालेंगे।

श्री मूणत ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 4 साल में 2 लाख करोड़ रुपये देकर यह साबित किया है कि छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा की प्राथमिकता है। हम सभी कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के लिए मोदी जी के विशेष योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने उनके इस रायपुर प्रवास को अब तक का सबसे भव्य और विशाल आयोजन का स्वरूप देंगे।

कांग्रेस का आरोप: दूसरी ओर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि  पीएम की सभा में आने के लिए निमंत्रण के साथ भाजपा नेता रुपए भी बांट रहे हैं।


अन्य पोस्ट