रायपुर

शादी घर से मोबाइल चोरी
05-Jul-2023 8:06 PM
शादी घर से मोबाइल चोरी

रायपुर, 5 जुलाई। राजधानी में शादी समारोह में आए शख्स का मोबाइल चोरी हो गया। कोई अज्ञात चोर चार्जिंग में लगा मोबाइल को चोरी कर ले गया।

जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अपने परिवार के साथ मारूति मंगल भवन गुढिय़ारी में रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। जहां मोबाइल की बैटरी डाऊन होने के कारण मोबाइल चार्ज करने  कमरे में लगाया हुआ था। जिसे कुछ देर बाद मोबाइल को लेने गया तो मोबाइल वहां नहीं मिला । शादी समारोह की भीड़ में कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट