रायपुर
रायपुर, 5 जुलाई। नल में लगने वाले वाटर फ्लो मीटर का ऑन लाइन आर्डर किया था। जिसकी जानकारी लेने कस्टमर केयर पर फोन लगाया लिंक भेज खाता से 99999 हजार रूपए निकाल लिया।
पुलिस के मुताबिक सुरेश कुमार सिन्हा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोकुल नगर गुढिय़ारी में रहता है। जिसने दो महीने पहले आनॅलाइन वाटर फ्लो मीटर का आर्डर किया था। जो नियत समय पर नहीं पहुंचने पर गुगल से ट्रेक ऑन कोरियर सर्विस के कस्टमर केयर का नम्बर को सर्च कर उसमें दिए गए नम्बर 8910483171, 7980570960 पर फोन कर पूछे जाने पर आरोपी मोबाइल धारक ने बताया कि कोरियर सर्विस और पार्सल स्टेटस को ट्रेक करने के लिए एप डाउनलोड करने की बात कर लिंक भेजा। जिसके बाद लिंक ओपन करने और बताए गए जानकारी देने के बाद आरोपी ने उसके एसबीआई खाता से 99999 हजार को धोखे से निकाल लिया।
इसकी जानकारी होने पर सुरेश सिन्हा ने गुढिय़ारी थाना में ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर बताए गए मोबाइन नम्बर और एप लिंक से आरोपी की तलाश की जा रही है।