रायपुर

शराब घोटाले में पेश चार्ज शीट पर सुनवाई 11 अगस्त से
05-Jul-2023 3:50 PM
शराब घोटाले में पेश चार्ज शीट पर सुनवाई 11 अगस्त से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई।
ईडी ने दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में पांच कारोबारियों के साथ दे कंपनियों को भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत आरोपी बनाया है। ये दोनों कंपनियां प्रमुख आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्लों की है। 

ईडी ने कल इन सबके खिलाफ विशेष न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में  चार्ज शीट (प्रोसिक्यूशन कंपलेंट) पेश किया है। ईडी के वरिष्ठ अधिवक्ता ने मीडिया को बताया कि कुल 11 हजार पन्नों और एक हार्ड डिस्क के साथ दो सीडी में यह चार्ज शीट दी गई है। इस प्रोसिक्यूशन कंप्लेमट पर सुनवाई 11 अगस्त से होगी। वहीं मामले में गिरफ्तार आबकारी विशेष सचिव एपी. त्रिपाठी की जमानत याचिका पर मंगलवार की सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी। ऐसा ईडी के आग्रह पर कोर्ट ने नई डेट दी है।

11 हजार पन्नों, दो सीडी में है चार्ज शीट 

ईडी ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच को लेकर  11 हजार पेज की चार्जशीट पेश की है। इस मामले में अब 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

इनमें  होटल कारोबारी अनवर ढेबर और पप्पू ढिल्लन, आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह आदि को आरोपी बनाया गया है। ये सभी अभी जेल में है । चार्ज शीट के तेरह हजार पन्ने  कई बॉक्स और गठरियों में ईडी आबकारी के अधिकारी लेकर पहुंचे। इस मामले में  पूर्व सचिव निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है। इस मामले का खुलासा 28 मार्च 2023 को शराब और होटल कारोबारियों पर छापेमारी  से की हैं। 

एक बड़े उद्योगपति, कोल परिवहन और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों और कुछ अधिकारियों पर छापे मारे गए।

ईडी को इस बात के संकेत मिले हैं कि शराब माफियाओं के द्वारा पैसे इक_ा करवाकर अन्य माध्यम से दूसरे राज्य में भी हवाला के द्वारा रुपए भेजे जाते रहे। छत्तीसगढ के राजनैतिक गलियारों में रसूखदार के के श्रीवास्तव के यहां भी हुई थी। श्रीवास्तव अपनी राजनैतिक पहुंच का हवाला देकर बड़े अधिकारियों तक पर धौंस जमाता था। पूजा पाठ और तंत्र मंत्र के ज्ञान की बात भी ये शख्स करता था। अन्य जगहों पर पैसों का लेनदेन के लिए के के श्रीवास्तव भी इसमें मुख्य भूमिका निभा रहा था। 


अन्य पोस्ट