रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई। रेल यात्रियो की सुविधा के लिए 188517/18518 कोरबा–विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस का वाल्टेयर रेल मंडल के सिंगापुर रोड एवं संबलपुर रेल मंडल के थेरुबाली रेलवे स्टेशनों में ठहराव दिया जा रही है। यह स्टापेज अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं । यह स्टापेज 6 जुलाई से कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18517 लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सिंगापुर रोड रेलवे स्टेशन रात 2.30 बजे पहुंचकर 2.32 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 06 जुलाई, 2023 से विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का सिंगापूर रोड रेलवे स्टेशन में 00.30 बजे पहुंचकर 00.32 बजे रवाना होगी ।
7 जुलाई,से कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन थेरुबाली रेलवे स्टेशन 02.25 बजे पहुचकर 02.27 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 7 जुलाई से 18518 लिंक एक्सप्रेस थेरुबाली रेलवे स्टेशन में 00.35 बजे पहुंचकर 00.37 बजे रवाना होगी ।
पुरी एक्सप्रेस का समय बदला: रेलवे प्रशासन ने 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस का समय बदला है।11 जुलाई, को अजमेर से चलने वाली 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे में स्टेशन में 03.00 बजे पहुंचकर 03.10 बजे रवाना होगी ।


