रायपुर

ट्रेन का इंतजार भारी पड़ा, 26 लाख के गांजे के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार
04-Jul-2023 7:29 PM
 ट्रेन का इंतजार भारी पड़ा, 26 लाख के गांजे के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जुलाई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 के बाहर कुन्दरापारा के पास गांजा तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी है मूलत: बिहार का निवासी है। जो ओडि़शा से गांजा लाकर बिहार ले जाने के फिराक में कर रहा था रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपी के कब्जे से कुल 25 किलो 825 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

 गुढिय़ारी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की कुन्दरापारा पास रेलवे प्लेटफॉर्म नं. 6 के बाहर में एक व्यक्ति अपने पास बैग में  गांजा रखा है। और कही जाने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रहा है। मुखबीर के बताए गए हुलिए को चिंहांकित कर गुढिय़ारी पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार सिंह निवासी बिहार का होना बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा था।

कड़ाई से पूछताछ करने पर गांजा ओडि़शा से लाकर बिहार ले जाना बताया। जिस पर अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 किलो 825 ग्राम गांजा कीमत 26लाख रूपए को जब्त कर धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट