रायपुर

बिल्डर से परेशान युवक थाने के सामने आत्मदाह करने पहुंचा, हिरासत में
04-Jul-2023 2:50 PM
बिल्डर से परेशान युवक थाने के सामने आत्मदाह करने पहुंचा, हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई।
प्राइवेट बिल्डर की मनमानी से परेशान एक युवक ने खम्हारडीह थाने के सामने आत्मदाहकी कोशिश की है। उसका कहना है कि वो हर जगह अपनी बात रख चुके हैं लेकिन उन्हें कहीं से भी न्याय नहीं मिला, जिसके चलते आज वह थाने के सामने आत्मदाह करने पहुंचे। और खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। खम्हारडीह पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पीडि़त अवंतिविहार निवासी पवन बघेल  हैं। गायत्री नगर में 1500 स्क्त के प्लॉट से बिल्डर द्वारा रोड निकालने के नाम पर जबरन कब्जा करने से परेशान थे। पीडि़तों की जमीन रोड रास्ते के अंदर जा रही थी।जमीन के सीमांकन के बाद भी पटवारी सडक़ का रास्ता नहीं निकाल रहें है। पुलिस, राजस्व विभाग सभी जगहों पर शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा था।इसीलिए पीडि़त सुनवाई की मांग को लेकर आत्मदाह करने आए थे। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवकों के द्वारा आत्मदाह की कोशिश करना बताया। इसमें दूसरे युवक का नाम दाऊलाल यादव बताया जा रहा है। जबकि खम्हारडीह टीआई विजय यादव का कहना है कि किसी बिल्डर के साथ विवाद नहीं है। यह कॉलोनीवासियों के साथ पवन का विवाद है। पवन इसे अपना प्लॉट बता रहा है उसे कॉलोनीवासी गायत्री नगर का रास्ता बताकर मकान बनाने से रोक रहे हैं। टीआई ने यह भी बताया कि आत्मदाह की कोशिश करने वाले दो नहीं एक ही युवक है पवन बघेल। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 


अन्य पोस्ट