रायपुर

विवाद में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत, हमलावर गिरफ्तार
04-Jul-2023 2:46 PM
विवाद में चाकू से घायल युवक की  अस्पताल में मौत, हमलावर गिरफ्तार

 दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई।
नंदी चौक टिकरापारा में दो लोगों के बीच विवाद में चाकू के हमले से घायल व्यक्ति की अस्पताल में  मौत हो गई । इस घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।

टिकरापारा पुलिस के मुताबिक बीती आधी  रात 12 बजे के करीब शिव मंदिर के पास नंदी चौक में बैठे कंचन मॉल उम्र 29 वर्ष का विवाद पड़ोस में रहने वाले दीपक नामदेवे 22 वर्ष से हुआ था? इसी बीच किसी धारदार चीज से दीपक नामदेवे, कंचन मॉल के जघें में वार कर वहां से भाग गया। घायल कंचन मॉल को तत्काल एमएमआई अस्पताल  ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान अधिक रक्त स्राव होने से कंचन की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद से फरार दीपक नामदेवे को देर रात तक टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, पिछले दुर्गा विसर्जन के समय से मृतक से रंजिश चल रही थी। वह इसे हमेशा घूर घूर कर देखा करता था। पिछली रात दीपक अपना एगरोल का ठेला बंद कर  घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान मृतक कंचन उसे शिव मंदिर के पास दिखा। दोनों में फिर कहासुनी गालीगलौज हुई। फिर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से मृतक के जांघ में वार कर वहां से भाग गया।

ईलाजरत कंचन मॉल की मृत्यु देर रात अस्पताल में हो गई।घटना के बाद से फरार  दीपक नामदेवे को धारा 302 के तहत  गिरफ्तार कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट