रायपुर

गुरु की सीख गीत, नृत्य, लघु नाटिकाओं में प्रस्तुत
03-Jul-2023 6:33 PM
गुरु की सीख गीत, नृत्य, लघु नाटिकाओं में प्रस्तुत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। रविवार को आज तेलीबांधा स्थित सिंधी धर्म शाला में निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया।

बिलासपुर से आईं रविंदर कौर ने निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा का संदेश देते हुए कहा कि भक्ति के लिये अलग से समय निकालने की ज़रूरत नहीं होती जैसे सांस लेने के लिये हमे किसी अतिरिक्त समय की ज़रूरत नहीं होती।निरंकारी मिशन में मातृ शक्ति का साया हमेशा ही बना रहा है और आज सत्गुरु माता की रहनुमाई में मिशन इस संसार को भक्ति का ढंग सीखा रहा है।

इस  समागम में नारी शक्ति के अनेक रूपों का जि़क्र किया गया।हर क्षेत्र में आज नारी का योगदान देखने को मिल रहा है। घर से लेकर व्यापार, कॉर्पोरेट, बैंक, सेना, खेत - खलिहान से लेकर हवाई जहाज तक हर क्षेत्र में नारी की भूमिका को संसार देख रहा है।नारी शक्ति के अनेक रूपों का जिक्र इस निरंकारी महिला संत समागम में किया गया।


अन्य पोस्ट