रायपुर

शाला प्रवेशोत्सव में दिखा उत्साह
03-Jul-2023 6:28 PM
शाला प्रवेशोत्सव में दिखा उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। सुंदर लाल शर्मा, उमा विद्यालय सुंदर नगर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस पर्व में पं.सुंदर लाल शर्मा शिक्षण समिति की सचिव श्रीमती चन्द्रलेखा दीवान, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती तनुश्री पाण्डेय के कर कमलों द्वारा शाला के बच्चों को अबीर लगाकर, मुंह मीठा कर पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। उस मौके पर दीवान मेम ने बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ाई करने हेतु दिशानिर्देश दिये।

इस शुभ अवसर पर प्राचार्य एमएम शर्मा, उप प्राचार्य रंजना ठाकुर, श्रीमती भारती शर्मा श्याम मिश्रा, रवि धनगर एवं शाला के समस्त शिक्षक- शिक्षिकायें तथा बच्चे उपस्थित थे। विशेष रूप से इस संस्था के संरक्षक सुभाष शर्मा  उपस्थित रहे तथा उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किये। इस संस्था की अध्यक्षा श्रीमती साधना शर्मा ने बच्चों को आशीरवचन दिये साथ ही बच्चों को अनुशासन हेतु दिशा निर्देश दिये।

नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाटागांव में नव प्रवेशित  छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। विशेषकर पहली बार विद्यालय आने वाले बच्चे   विद्यालय प्रांगण में प्रवेश किये। प्राचार्य, पार्षद  एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रथम दिवस में ही छात्र छात्राएं किताबें पाकर उत्साहित हुए। प्रथम दिवस मिड डे मील के खाने के साथ ही बच्चे उत्साहित दिखे। प्राचार्य एवं पार्षद ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।


अन्य पोस्ट