रायपुर
रायपुर, 3 जुलाई। सूर्या कप सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ऑक्शन आईपीएल की तर्ज पर रविवार को हुआ। इस मेगा ऑक्शन में रायपुर शहर के 24 टीमों ने हिस्सा लिया, कुल 408 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। ये टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ में टीमों और खिलाडिय़ों के लिहाज से सबसे बड़ा माना जा रहा है। आक्शन की अध्यक्षता रिज़वान सूर्या ने की है, जो सूर्या कप के आयोजक भी हैं। इस ऑक्शन में शहर के महापौर एजाज ढेबर, कामरान अंसारी एवं केपिटल बिल्डकॉन के नितिन शाह, यश शाह, अभिषेक अग्रवाल, राघवेन्द्र ठाकुर, मयंक नायक, प्रमोद सिंह, मजिंदर ने हिस्सा लेकर इस ऑक्शन की शोभा बढ़ाई। सूर्या कप कमेटी मेम्बरर्स से रघु, रूपेश, अतुल, गिरिश, हरिहरण अय्यर, जावेद टाईगर, गुरदीप, दीपक, गनी, राहुल आक्शन का संचालन कराया गया। इस टूनामेंट का आयोजन 24 जुलाई से एयरपोर्ट ग्राउंड पर किया जाएगा।


