रायपुर

नवा रायपुर में बाइकर्स ने खूब स्टंट किए
03-Jul-2023 2:42 PM
नवा रायपुर में बाइकर्स  ने खूब स्टंट किए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। 
स्टंटबाज बाइकर्स ने रविवार को खाली सडक़ें देख हर रविवार को नवा रायपुर की सडक़ों पर खूब धमाचौकड़ी करते नजर आते हैं। इन्हे न तो कोई पुलिस का खौफ है और न ही अपनी सुरक्षा की फिक्र है। नवा रायपुर के राखी थाना इलाके में आज भी ऐसे ही बाइकर्स स्टंट करते नजर आए । 

आपको बता दें कि ये बाइकर्स बिना सेफ्टी उपकरणों के बेखौफ होकर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। न सिर्फ राजधानी रायपुर के बल्कि आस पड़ोस के दुर्ग, भिलाई और महासमुंद समेत पड़ोसी जिलों से आकर बाइकर्स स्टंट करते हैं। इन्हे अपनी जान की फिक्र भले न हो लेकिन जो लोग छुट्टी के दिन फैमली के साथ घूमने जाते हैं ऐसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
 


अन्य पोस्ट