रायपुर

13 करोड़ गबन कर विदेश भागने से पहले चावल का कमीशन एजेंट गिरफ्तार
03-Jul-2023 2:38 PM
13 करोड़ गबन कर विदेश भागने से पहले चावल का कमीशन एजेंट गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। 
छत्तीसगढ़ में चावल खरीदी में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले 3 चावल एक्सपोर्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज है। रायपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुंबई निवासी ऋषभ मौर्या और अनिल मौर्य को गिरफ्तार किया है। वहीं दिल्ली निवासी अमित गोयल को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, अमित चावल उद्योग के संचालक राजेन्द्र अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले के दो आरोपी मुंबई निवासी ऋ षभ मौर्या, अनिल मौर्य अग्रिम जमानत लेकर अपने वकीलों के साथ थाने पहुंचे थे। मामले में दोनों आरोपी तिल्दा में दर्ज मामले में तो बच गए लेकिन रायपुर के मोवा थाने में दर्ज मामले ने दोनों को जेल पहुंचा दिया। दिल्ली निवासी अमित गोयल को भी स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा  मामला  चावल खरीदी में लगभग 4.15 करोड़ रुपए गबन करने का है। मिल जानकारी के अनुसार, आरोपी करीब 13 करोड़ का गबन कर विदेश भागने की फिराक में थे। कोर्ट ने नोटिस जारी कर विदेश जाने पर प्रतिबंध लगाया था। मामले में दो आरोपी अग्रिम जमानत लेकर अपने वकीलों के साथ तिल्दा पहुंचे थे। यहां दोनों को मुचलके पर जमानत दी गई।
 


अन्य पोस्ट