रायपुर

कंगन ज्वेलर्स से जेवर पार करने वाला ग्राहक रायगढ़ से गिरफ्तार
02-Jul-2023 8:40 PM
कंगन ज्वेलर्स से जेवर पार करने वाला ग्राहक रायगढ़ से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। सदर बाजार कोतवाली स्थित कंगन ज्वेलर्स से सोने की चैन एवं लॉकेट चोरी करने वाले कृष्ण आनंद पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गुरूवार को ग्राहक बनकर जेवर खरीदने के बहाने पहुंचा था।

पांडे  मूलत: पत्थलगांव  जशपुर का निवासी जो वर्तमान में बुनगा रायगढ़ में  रह रहा था । उससे 3.50 लाख के कीमती सभी जेवर बरामद कर लिए गए हैं। और उसके खिलाफ धारा 379 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है।

सराफा कारोबारी राजेश सोनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश   सदर बाजार में स्वयं के मकान में सपरिवार निवासरत है।मकान के भू-तल में उसकी  कंगन ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी का दुकान है। गुरूवार की रात करीबन 9:45 बजे  दुकान में एक लडक़ा आया और सोने की चेन खरीदने, कुछ डिजाइन दिखाने बोला। राजेश ने उसे  सोने के 4  चैन दिखाए। कुछ देर बाद उसने सोने का लॉकेट भी देखा । फिर लडक़े ने सोने की एक चैन में लॉकेट को लगा पहनकर देखने लगा।

राजेश के मुताबिक लडक़े ने 4 के अलावा और चैन दिखाने कहा तो राजेश  काउंटर में झुककर चैन निकालने लगा। इसी दौरान लडक़ा चारो चेन एवं  लॉकेट लेकर फरार हो गया।  इस रिपोर्ट को दर्ज कर कोतवाली पुलिस कंगन ज्वेलर्स और  आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज की पड़ताल की । आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर भी लगाए ।  फरारी के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज देखे। और आरोपी को चिंहित किया।

इसी दौरान  आरोपी के  रायगढ़ में होने की सूचना  पर वहां गई पुलिस टीम ने आरोपी कृष्ण आनंद पाण्डेय उर्फ बाबू को पकड़ा। पूछताछ उसने अपने चोरी स्वीकारी। उसे  गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चेन  लॉकेट कीमती लगभग 3.50 लाख रूपए जप्त  किया गया।


अन्य पोस्ट