रायपुर

नाइजीरियाई गिरोह का ठग दिल्ली से गिरफ्तार, सड्ढू के युवक से ठगे थे 20 लाख
02-Jul-2023 8:39 PM
नाइजीरियाई गिरोह का ठग दिल्ली से गिरफ्तार, सड्ढू के युवक से ठगे थे 20 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। विधानसभा पुलिस ने नाइजीरियाई गिरोह के एक ठग को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा । बीते अक्टूबर से मार्च तक उसके झांसे में आकर 20.10 लाख रूपए गंवाने वाले  हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी तरूण कुमार देवांगन ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सड्डू,  निवासी है।

पुलिस के मुताबिक  28 अक्टूबर 22 से 31 मार्च 23 के मध्य मोबाईल नंबर 447476878202, 16592105837, 447895682998 के धारक अज्ञात महिला ने तरूण के  मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल कर एक प्रोडेक्ट के माध्यम से पैसा कमाने की स्कीम बताई। और उसे  दो मोबाईल नंबर 87940-27380. 6913419485 दिया, जो तरूण एग्रो नाम जिसका पूर्ण पता तरूण एग्रो 565 सेक्टर-37, पेस सिटी-2 जी.जी.एन. 122007 खण्डसा गुरुग्राम हरियाणा था। तरूण के उन  मोबाईल नंबर में बात करने पर अग्यात व्यक्ति ने एक लीटर फ्लूडराबिन खरीदने के दिल्ली  आने कहा । जिसका मूल्य 63,000/- रू. था। तरूण  22 नवंबर 22 को दिल्ली गया। जहां डा. वाल्टर जिसका नं.- 88260-86165 था उसे देने कहा गया।जो कि डीटीडीसी कुरियर के माध्यम से प्रोडक्ट तरूण के पते पर आया। उसे देने के बाद उन्होंने 200 डॉलर तरूण को दिया । और  कहा कि मैं इसको चेक करके बताऊंगा कि सही प्रोडक्ट है या नहीं और उसके बाद उसे वापस घर जाने को कहा गया। तरूणजब रायपुर अपने घर वापस आ रहा था तो उनका मैसेज आया कि उनका प्रोडक्ट सही है। अत: उन्हें 50 लीटर और प्रोडक्ट चाहिए। तरूण ने पैसों के लिये कहा तो उन्होंने डॉलर को कन्वर्ट करके देने की बात कही। तथा विभिन्न मोबाईल नंबरो से काल के माध्यम से इनके अभिषेक चेट्री म.न. ए 197 चिराग देल्ही मालवीय नगर, साउथ देल्ही 11017 एन.सी.टी.आफ देल्ही इंडिया एवं अन्य साथी सोनू शर्मा, चन्दराम, युसूफ खान, फजल फारूखी, पंकज, दीपक कुमार, शिवम कुमार, संजय मिर्धा, रविन्द्र पाल, यशपाल मौर्या, शहीदा बेगम, मोहम्मद साहिल, विजय शर्मा सभी दिल्ली निवासी बैंक एकाउन्ट के अनुसार एवं लावम किमी, जालन कनया रिंग, माधुरी रिंग, रविन्द्र, खटांग क्रोग खाम्भीराम के नाम से तरूण को कॉल कर डॉलर को भारतीय मुद्रा में परिवर्तित कराने के नाम पर अलग - अलग चार्जेसे के माध्यम से विभिन्न तिथियों व खातों मे तरूण  से कुल 20.10 लाख  रूपए ठगे। इसस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज  किया गया।

 पुलिस ने प्राप्त सभी तथ्यों, जानकारी एवं साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण करते हुये अज्ञात आरोपियों  की  उपस्थिति दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में होना पाया । इस  आधार पर टीम को दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली में आरोपी के मकान में रेड कार्यवाही किया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक विदेशी नागरिक उपस्थित था। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर विदेशी नागरिक द्वारा अपना नाम वॉल्टर चुक्वेबुका लुईस निवासी नाइजीरिया का होना बताया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उसे गिरफ्तार कर उससे 12 मोबाईल फोन, 7  सिम कार्ड एवं नगदी  6,500/- रूपये जप्त किया गया है।

 वॉल्टर चुक्वेबुका लुईस मूलत: नाइजीरिया  का निवासी है जो वर्तमान में दिल्ली में छतरपुर स्थित एक मकान में निवासरत था। पूछताछ में आरोपी द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में अलग - अलग तरीकों से लोगों को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर लाखों रूपये की ठगी करना बताया गया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।


अन्य पोस्ट