रायपुर

रात अभनपुर के पास बस-वैन में भिड़ंत, दो बच्चियां गंभीर
02-Jul-2023 7:32 PM
रात अभनपुर के पास बस-वैन में भिड़ंत, दो बच्चियां गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। अभनपुर मोहन ढाबा के पास कल रात  बड़ा सडक़ हादसा हुआ। बस और मारुति वैन में भिड़ंत हो गई । कांकेर रोडवेज की यह बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। इस बस ने वैन को टक्कर मारने के बाद दोनों पास के नाले में जा गिरे।

नाले में चूंकि पानी भरा था इसलिए बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। मारूति वैन नवापारा के नरेन्द्र दरियानी की बताई गई है। जिसे वे ड्राइव करते हुए रायपुर आ रहे थे। उनके साथ दो बेटियां सेजल (12), और तनीशा (14) सवार थीं। इस दुर्घटना ने दोनों बच्चियों को ज्यादा चोंट आई है।  इन्हें तत्काल मेकाहारा रिफर कर दिया गया । बस में सवार सवारियों को भी चोटें  आई। अभनपुर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची। अभनपुर पुलिस के मुताबिक घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया है। रोडवेज के ऑफिस से ड्राइवर की पतासाजी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट