रायपुर
प्राचार्य प्रमोशन के लिए संचालक ने 7 तक मांगा दावेदारों का सीआर
02-Jul-2023 7:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। व्याख्याता, व्याख्याता एलबी के साथ-साथ प्रधान पाठक माध्यमिक शाला से प्राचार्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय टी संवर्ग के पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया जारी है। इस संदर्भ में डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालक को प्रमोशन के संदर्भ में निर्देश जारी कर गोपनीय चरित्रावली और अचल संपत्ति का विवरण 7 जुलाई तक मांगा है।
जारी निर्देश के मुताबिक व्याख्याता टी संवर्ग के 1.4.2023 की वरिष्ठता सूची से क्रमांक 1 से 1100 तक , व्याख्याता एलबी टी संवर्ग के में 1.4.2023 की वरिष्ठता सूची से क्रमांक 1 से 600 तक और प्रधान पाठक माध्यमिक शाला टी संवर्ग 1.4.2023 की वरिष्ठता सूची के क्रमांक 1 से 600 तक की गोपनीय चरित्रावली व अचल संपत्ति 2022 का विवरण मांगा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


