रायपुर

गेहूं का स्टॉक बेचने बुधवार को नीलामी
01-Jul-2023 8:34 PM
गेहूं का स्टॉक बेचने बुधवार को नीलामी

रायपुर, 1 जुलाई। भारतीय खाद्य निगम गेहूं के बाजार मूल्य को स्थिर करने के लिए खुले बाजार बिक्री योजना (स्थानीय) (ओएमएसएस (डी)) के माध्यम से गेहूं बेचता है। छत्तीसगढ़ क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए अब तक कुल मिलाकर क्रमश: 11860 मीट्रिक टन और 23232 मीट्रिक टन गेहूं खुले बाजार में बेचा गया है।

इसी प्रकार, इस वर्ष भारत सरकार के निर्देशानुसार, एफसीआई छत्तीसगढ़ क्षेत्र पूरे छत्तीसगढ़ में एफएसडी, बिलासपुर, एफएसडी दुर्ग और एफएसडी, मंदिरहसौद के डिपो में ओएमएसएस (डी) के तहत आरक्षित मूल्य के रूप में 2150 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का स्टॉक बेचने जा रहा है।

गेहूं की कीमत कम करने के लिए क्रमश: 1060 मीट्रिक टन, 1230 मीट्रिक टन और 710 मीट्रिक टन तक। सभी इच्छुक खरीदार प्रत्येक सप्ताह ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं, जिसके लिए प्रत्येक शुक्रवार को एनआईटी अपलोड की जाएगी और प्रत्येक बुधवार को नीलामी आयोजित की जाएगी।

वर्तमान में, एफसीआई छत्तीसगढ़ क्षेत्र ने 30.06.2023 को निविदा जारी की है जिसके लिए ईएमडी राशि जमा करने की अंतिम तिथि 04.07.2023 दोपहर 2.30 बजे तक है और नीलामी 05.07.2023 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया एफसीआई की वेबसाइट 222.द्घष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाएं।


अन्य पोस्ट