रायपुर

बूढ़ातालाब नाला एवं चिरोंजी तालाब सौंदर्यीकरण के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें
01-Jul-2023 7:01 PM
बूढ़ातालाब नाला एवं चिरोंजी तालाब सौंदर्यीकरण के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें

 चांदनी चौक में बनेगा सामुदायिक भवन    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता                                 

रायपुर, 1 जुलाई। महापौर  एजाज ढेबर ने  जोन- 4 के  विपिम बिहारी सूर वार्ड-64  की जनसमस्याओं का मौके पर  निरीक्षण किया। उनके साथ पार्षद एवं निगम उप नेता प्रतिपक्ष  मनोज वर्मा,जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, प्रभारी ईई पद्माकर श्रीवास, एई दीपक देवांगन, उप अभियन्ता  डी. के. पैकरा सहित सभी  जोन अधिकारी भी रहे।

महापौर ने वार्ड क्षेत्र में बूढ़ातालाब मारवाड़ी शमशानघाट के पास निर्माणाधीन नाले के शेष बचे निर्माण कार्यों को गन्दे पानी की सुगम निकासी के प्रबंधन की दृष्टि शीघ्र पूर्ण करवाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी को निर्देशित किया। इसा तरह से  के तहत चिरोंजी तालाब की प्रगतिरत सौंदर्यीकरण योजना के शेष बचे कार्यों को सतत मॉनिटरिंग कर तेजी  से पूर्ण करवाने कहा। महापौर  ढेबर ने आरडीए कॉलोनी में चांदनी चौक में एक पुराने जर्जर, अनुपयोगी भवन को तोडक़र  शासकीय भूमि  पर  सामुदायिक भवन बनाने का प्रस्ताव देने कहा। यह मांग वार्डवासियों ने की। महापौर ने वार्ड की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन से सम्बंधित जनशिकायतों का त्वरित निदान जोन  स्तर पर  करने के निर्देश  दिए।


अन्य पोस्ट