रायपुर

सिंधी कॉन्सिल ने किया डॉक्टरों का सम्मान
01-Jul-2023 4:09 PM
सिंधी कॉन्सिल ने किया डॉक्टरों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

रायपुर, 01 जुलाई। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवम सांसद सुनील सोनी उपस्थित थे।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया पंद्रह डॉक्टर को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज भी ईश्वर के बाद सबसे ज्यादा डॉक्टर पर विश्वास किया जाता है और कोरोना काल में डॉक्टर ने अपनी जान जोखिम में डालकर मनुष्य की सेवा की उसको कभी भी भुलाया नही जा सकता आज भी भारत जो कोरोना से लड़ पाया उसपे सब से बड़ी भूमिका डॉक्टर की थी हम आपकी सेवा को नमन करते है  सांसद सुनील सोनी ने कहा डॉक्टर डे की सभी को हार्दिक शुभकामनाए लगातार आप लोग सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहते है हमारा सौभाग्य है आज हमको आप को सम्मान करने का अवसर मिल रहा है सिंधु डॉक्टर फोरम के सलाहकार डॉ एन डी गजवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ किरण मखीजा ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सिंधु डॉक्टर फोरम के अध्यक्ष किरण माखीजा,सलाहकार एन डी गजवानी, डॉ ललित निहाल, डॉ नीरज पहलाजानी, डॉ तुलसी माखीजा, डॉ श्रीचंद संतानी, डॉ मनोज चेलानी, डॉ सुशील हरीरामानी, डॉ पवन भावनानी, डॉ प्रकाश कटियार, डॉ समीर पहलाजानी सिंधी काउंसिल के उपाध्यक्ष सचिन मेघानी,जीतू लोहाना,महेश खिलनानी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट