रायपुर

शाम सवा 7 बजे रायपुर आकर दिल्ली लौटेंगे नड्डा
30-Jun-2023 6:41 PM
 शाम सवा 7 बजे रायपुर आकर दिल्ली लौटेंगे नड्डा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सीधे बिलासपुर जाकर सभा लेंगे, और उसके बाद सवा 7 बजे रायपुर आकर दिल्ली लौटेंगे।

नड्ढा आज शाम बिलासपुर के नार्थ ईस्ट स्टेडियम में भाजपा की सभा लेंगे । इसमें 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे । यह सभा महा जन संपर्क अभियान के तहत आयोजित है। कल देर रात प्रदेश भाजपा को मिले प्रोटोकॉल के अनुसार  नड्ढा दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से शाम 4 बजे चकरभाठा  बिलासपुर पहुंचेंगे। फिर सीधे सभा स्थल और उसके बाद प्रबुध्दजनों से मुलाकात कर शाम 7 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।


अन्य पोस्ट