रायपुर

विद्युत मंडल के आंदोलनकारियों का आप पार्टी ने समर्थन किया
30-Jun-2023 6:40 PM
विद्युत मंडल के आंदोलनकारियों का आप पार्टी ने समर्थन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीन कार्यरत संविदा अनियमित कर्मचारियों के द्वारा अपने नियमितीकरण की मांग के लिए आज 30 जून को 1 दिवसीय प्रांत व्यापी आंदोलन कर नवा रायपुर तूता में धरना दिया। आंदोलनकारियों का नेतृत्व अजय राय के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें हजारों विद्युत संविदा कर्मचारी शामिल है।

 आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा, युथविंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए आम सभा को संबोधित किया गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकार के द्वारा अनियमित, संविदा, कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की गई है। श्री झा ने कहा है कि अब विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण असंभव प्रतीत हो रहा है। क्योंकि अब श्री टी एस सिंहदेव जैसे वरिष्ठ नेता को 3 माह का संविदा नियुक्ति तथा आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा को तीसरी बार संविदा नियुक्ति मिली है।


अन्य पोस्ट