रायपुर
सेवानिवृत्ति पर नगर सैनिक को विदाई
30-Jun-2023 6:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जून। चिप्स में पदस्थ नगर सैनिक दुलरवा राम ध्रुव (नायक) बैच नंबर 60 को आज यहां रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में रिटायरमेंट पर विदाई दी गई। इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुलरवा राम ध्रुव ने पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से चिप्स में अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।
रितेश कुमार अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ और शाल-श्रीफल देकर दुलरवा राम ध्रुव को सम्मानित किया। इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा तथा अतिरिक्त सीईओ अजितेश पांडेय और चिप्स के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


