रायपुर
बारिश थमी, गरमाहट
29-Jun-2023 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जून। मानसूनी बौछारों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बादल व बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा पर थोड़ा ब्रेक रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा भी काफी कम हुई है। बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही रुक रुक कर हल्की वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के चलते इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले सप्ताह से ही लगातार वर्षा शुरू होने के आसार है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे