रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जून। चार माह पहले एक्सप्रेस- वे से जा रहे बाइक सवार को लूटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग बालक भी है। इन लोगों ने ग्राम माना बस्ती निवासी मुकचंद निर्मलकर को लूटा था।
माना पुलिस के मुताबिक मूकचंद कृषि का कार्य करता है। वह बीते 21 फरवरी को अपने दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/डीएक्स/3279 से एक्सप्रेस-वे होते हुए डुमरतराई जा रहा था । वह जैसे ही जैन पब्लिक स्कूल के आगे पहुंचा था उसी समय दोपहिया वाहन में सवार तीन अज्ञात युवक अपनी बाइक को मूकचंद के सामने अड़ा कर उसके पास आये । और उसकी जेब में रखे मोबाईल फोन को लूटने लगे। इसका विरोध करने पर मूकचंद के सिर पर डंडा से वार कर प् मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। इस पर रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना थाने में धारा394 भादवि. का अपराध दर्ज किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा पूर्व में घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात
पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी कि इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी अनुर भारती 37 वर्ष कचना निवासी को पकड़ पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी अनिल निहाल 23 वर्ष कचना और एक नाबालिग के साथ मिलकर लूटा। पुलिस ने इन दोनों को भी पकड़ा गया। और उनके पास से लूट की 01 नग मोबाईल फोन जप् किया गया। ये दोनों अनुर भारती की दोपहिया वाहन से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उसे कुछ दिनों पूर्व ही अनुर भारती के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 327 भादवि. का प्रकरण दर्ज कर उसके कब्जे से दोपहिया वाहन को जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया था। दोपहिया वाहन वर्तमान में थाना तेलीबांधा में उक्त प्रकरण में जप्त है।