रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जून। मादक प्रदार्थ के बाद अब राजधानी में वन्य प्राणियों की खाल, दांत और सींग के तस्कर पकड़ा रहे हैं। ये अंग तस्कर प्रदेश के जंगलों में शिकार कर ला रहे हैं या मृत जानवरों के, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है । पुलिस ने बुधवार को हिरण के सींग एवं खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार किए गए ।
इन्हे बेचने चारों महासमुंद से रायपुर आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि बाजार में हिरण के सींग एवं खाल की कीमत लाखों में है। पुलिस ने इनसे 2 सींग, एक खाल,और बाइक जब्त किया है। इनकी कीमत लगभग 3.50 लाख रूपए बताई गई ।मंदिर हसौद थाने में धारा वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 51 का अपराध दर्ज किया गया है ।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोटर सायकल सवार दो व्यक्ति अपने पास हिरण के सिंग एवं खाल रखे है तथा ग्राम गोढ़ी से होते हुए मंदिर हसौद के रास्ते रायपुर की ओर आ रहे है। इस पर मंदिर हसौद पुलिस ग्राम नवागांव स्थित अंडरब्रीज के पास तस्करों को पकडऩे नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबीर के बताए दोपहिया में आ रहे 2 व्यक्तियों को रोका।
पूछताछ करने पर दोनों में अपना नाम भूपेन्द्र कुमार साहू एवं फागूराम यादव निवासी आरंग बताया। उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर हिरण के 2 सींग एवं 1 खाल मिला। रखा होना पाया गया। इनके संबंध मे बताया कि अपने 2 अन्य साथी महासमुंद निवासी लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा ने उन्हें विक्रय करने देना बताया। लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा को भी पकड़ा। सींग एवं खाल रखने के संबंध में चारों कोई दस्तावेज नहीं दिखापाए। तब चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक, सींग ,खाल कीमत 4,00,000/- रूपये जप्त किया ।