रायपुर
छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिका भर्ती परीक्षा 23 जुलाई को
29-Jun-2023 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जून। व्यापमं ने छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका भर्ती परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। छात्रावास अधीक्षक भर्ती की परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 30 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
इससे पहले इस भर्ती के लिए 18 मई से 11 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें 12 से 14 जून तक के त्रुटि सुधार के लिए मौका दिया गया था। अब इस भर्ती के लिए परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण यह परीक्षा 30 जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा दिए गए वर्तमान पत्र में दिए गए जिले के आधार पर परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे