रायपुर

नो पार्किंग में खड़ी 239 वाहनों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई
28-Jun-2023 7:09 PM
नो पार्किंग में खड़ी 239 वाहनों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई

 रायपुर, 28 जून। शहर के अउटर में नेश्रल हाईवे के आसपास सडक़ किनारे नियमों के विरूद्ध चार पहिया वाहन खड़ी करने वालों पर रायपुर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। इस अभियान में दौरान पुलिस ने 239 चाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम की कार्रवाही की। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर  यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के बाहर गुजरने वाले मुख्य मार्गो में लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। जिसमें 239 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की चालानी कार्रवाई की गई।

वहीं पुलिस ने  वाहन चालकों को हिदायत दी है। शहर मेंं यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करने निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन पार्क करें, लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग में वाहन खड़ी पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के कार्रवाई करने को कहा।


अन्य पोस्ट