रायपुर

मोबाइल होर्डिंग बंद करने निगम का आदेश, होगी कार्रवाई
28-Jun-2023 7:08 PM
मोबाइल होर्डिंग बंद करने निगम का आदेश, होगी कार्रवाई

रायपुर, 28 जून। शहर में मोबाइल होर्डिंग (पहियों वाले होर्डिंग) को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख इख्तियार किया है। जारी आदेश के अनुसार सडक़ों पर गलत तरीके से लगाए गए मोबाइल होर्डिंग से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में निगम ने मोबाइल होर्डिंग के माध्मय से विज्ञापन का कार्य बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश का पालन ना करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। बता दें कि, रायपुर में पंजीकृत  एजेंसियां मोबाइल होर्डिंग के माध्यम से विज्ञापन कार्य कर रहे है। लेकिन विज्ञापन एजेंसियां अनुमति से अधिक संख्या में और बिना अनुमति के भी बहुतायत संख्या में मोबाइल होर्डिंग के माध्यम से विज्ञापन का काम कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट