रायपुर

बकरीद पर मस्जिदों, ईदगाहों में सफाई, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था करने के निर्देश
28-Jun-2023 7:07 PM
बकरीद पर मस्जिदों, ईदगाहों में सफाई, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था करने के निर्देश

रायपुर, 28 जून। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने गुरूवार को ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व के अवसर पर रायपुर नगर की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों में समुचित साफ-सफाई, पानी टैंकरों की व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए। विशेष रूप से ईदगाह भाठा मस्जिद, मौदहापारा, छोटापारा, तात्यापारा, पंडरी ईरानी डेरा एवं अन्य स्थानों पर स्थित मस्जिदों और नगर के मुस्लिम बहुल वार्डो में विषेष रूप से साफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट आदि की व्यवस्था करने कहा है।


अन्य पोस्ट