रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जून। तीन से चार दिनों में पूरे प्रदेश में झमाझम बरसने के बाद मानसून की रफ़्तार में आज से कमी हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में वर्षा होने की गतिविधि में कमी की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार को 80 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
इस बीच एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ तथा उससे लगे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

वैसे आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ गाज भी गिर सकती है ।तो प्रदेश में कल से अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। प्रदेश में वर्षा होने की गतिविधि में कमी होने की भी संभावना है।