रायपुर
रायपुर, 28 जून। ईडी सूत्रों ने बताया कि 90 दिनों पहले हुए दो हजार करोड़ के लिकर स्कैम खुलीसे को लेकर चार्जशीट 4 जुलाई को कोर्ट में पेश की जाएगी। इस मामले में ईडी अब तक अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लों, नितेश पुरोहित, अफसर एपी. त्रिपाठी, उनके सहयोगी अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । साथ ही इनकी सवा सौ करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। इस घोटाले को लेकर आईएएस निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है ।
सूर्यकांत का करीबी निखिल तीन दिन और ईडी की रिमांड पर
कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने निखिल चंद्राकर को तीन और दिन के लिए ईडी की रिमांड पर दे दिया है। करीब 450 से अधिक के इस मामले में निखिल, किंग पिन कहे जाने वाले सूर्यकांत तिवारी का सबसे करीबी है। महासमुंद निवासी निखिल मूलत तिवारी के यहां ड्राइवर रहा है। वह महीनों पूर्व में ईडी पर प्रताडि़त करने की शिकायत पुलिस में कर चुका था। अब उसे 30 जून को पेश किया जाएगा ।