रायपुर
तीन गिरफ्तार, सारे जेवर बरामद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जून। बीरगांव के सुंदर नगर के एक मकान से 80 हजार के जेवरात चुराने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया । इनमें एक नाबालिग है। ये लेग पहले भी कई चोरियां कर चुके हैं। इनसे जेवरात, नकदी जब्त कर लिया गया है।
उरला पुलिस के मुताबिक बिसे कुमार बेरवंश निवासी सुंदर नगर बीरगांव 23 जून को अपनी पत्नी एवं बच्चे को लेने ससुराल बागबाहरा सोनदादर गया था। वहॉं से सभी लोग 25 जून को सुबह लगभग 10 बजे घर लौटे। तो देखा कि घर का रोशनदान टूटा हुआ था। भीतर आलमारी भी टूटी और सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे जेवर 3 नग बिछिया, एकजोड़ी बच्चे का कड़ा,दो जोड़ी पैर पट्टी, एवं सोने के तीन लॉकेट, 1 जोड़ी सोने के टाप्स, 1 फुल्ली कीमती लगभग 80,000/-रू नहीं थे। बिसे की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि का अपराध दर्ज किया ।
पतासाजी के दौरान पुलिस को चोरी में शामिल व्यक्ति के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इसके हवाले से 2 आरोपियों कुलेश्वर उर्फ राजा पाण्डेय उम्र 18 ,कुलदीप उर्फ भालू वर्मा उम्र 18 साल कैलाश नगर बीरगांव एवं एक नाबालिग बालक को पूछताछ करने थाना लाया गया। और तीनों ने चोरी स्वीकार की। उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराए गए सभी जेवर बरामद कर तीनों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया द्य ये तीनों पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना उरला से जेल निरुद्ध रह चुके हैं।