रायपुर

रावतपुरा फेस - 2 के बिल्डर को तलब किया, पहुंच मार्ग चलने योग्य बनवाने तत्काल बजरी, मलबा डलवाने के निर्देश
27-Jun-2023 7:20 PM
रावतपुरा फेस - 2 के बिल्डर को तलब किया, पहुंच मार्ग चलने योग्य बनवाने तत्काल बजरी, मलबा डलवाने के निर्देश

बिल्डरों को बुलाकर चर्चा कर समाधान करने कहा


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। महापौर एजाज ढेबर ने जोन 6 इलाके के रावतपुरा आवासीय कॉलोनी फेस-2 के रहवासियों के अनुरोध पर जनसमस्याओं को देखा। महापौर के साथजोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियन्ता हरेन्द्र कुमार साहू, सहायक अभियन्ता अतुल चोपड़ा, उप अभियन्ता राहुल थोरानी सहित सम्बंधित जोन अधिकारी साथ रहे। सडक़ और नाली नहीं होने के कारण लगातार बारिश के चलते मार्गो में हो रहे जल के जमाव को देखा।

महापौर ने जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियन्ता को रावतपुरा फेस 2 के मार्गो में तत्काल व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार बजरी एवं मलबा डलवाकर मार्गो को चलने योग्य बनवाने निर्देशित किया? महापौर ढेबर द्वारा निजी बिल्डरों द्वारा नाली एवं सडक़ नहीं बनाये जाने को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियन्ता को सम्बंधित निजी बिल्डरों को नगर निगम में बुलवाकर इस सम्बन्ध में उनसे चर्चा कर वार्डवासियों की जनसमस्या का त्वरित समाधान करवाने कहा। महापौर ने विकास शुल्क की राशि का पूर्ण सदुपयोग करवाने के साथ सडक़ एवं नाली के विकास कार्य रावतपुरा फेस 2 आवासीय कॉलोनी क्षेत्र के लिए शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश दिये।


अन्य पोस्ट