रायपुर

ट्रांसपोर्टर के घर नकबजनी, 1.85 लाख कैश,1.70 के जेवर पार
27-Jun-2023 7:16 PM
ट्रांसपोर्टर के घर नकबजनी, 1.85 लाख कैश,1.70 के जेवर पार

रायपुर, 27 जून। यूपी गए ट्रांसपोर्टर के बंद मकान में नकबजनी हो गई। आलमारी तोडक़र चोर 1.85 लाख नकदी के साथ कुल 3.55 लाख के जेवरात ले गए। खमतराई पुलिस के मुताबिक शक्तिपारा उरकुरा निवासी  ट्रांसपोर्टर अशोक पांडे किसी काम से यूपी गए हुए हैं। कल रात बंद मकान का ताला तोडक़र अग्यात चोर भीतर घुसे। और आलमारी तोडक़र नकदी 1.85 लाख और  1.70 लाख के जेवर कुल  3.55 लाख साफ कर गए। पुलिस के मुताबिक आज सुबह होने पर पड़ोसियों ने देखा तो सूचना दी। अशोक के साले प्रभात शंकर मिश्र ने दोपहर खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।


अन्य पोस्ट