रायपुर

जुआ-सट्टा खेलना, खिलाना अपराध, 3 वर्ष की कैद संभव
27-Jun-2023 7:12 PM
जुआ-सट्टा खेलना, खिलाना अपराध, 3 वर्ष की कैद संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। राजधानी में जुआ सट्टा रोकने पुलिस ने एक पहल की है ऑनलाइन बेटिंग, जुआ, सट्टा के विज्ञापनों को लेकर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जुआ सट्टा खेलना, खिलाना अपराध है।इस पर प्रतिबंध लगाने निर्देश जारी किया है। रायपुर एसएसपी के मुताबिक इन निर्देशों के उल्लंघन पर 50 हजार जुर्माने  सहित 3 वर्ष की जेल  हो सकती है। यह एक्ट 23 मार्च से लागू किया गया है।

उक्त अधिनियम की धारा 10 के अनुसार ऐसे जुआ के सभी खेल जहां कौशल पर अवसर की प्रधानता हो उक्त सभी खेलों का इलेक्ट्रानिक / प्रिंट मीडिया में विज्ञापन पर प्रतिषेध रहेगा एवं इसी अधिनियम की धारा 11 के अनुसार जो कोई धारा 10 के प्रावधान का उल्लंघन करेगा वो ऐसे कारावास जिसकी अवधि 03 वर्ष तक की हो सकेगी एवं ऐसे जुर्माना जो 50,000/- रूपए तक का हो सकेगा की सजा से दंडनीय होगा का उल्लेख किया गया है। अधिनियम की धारा 10 एवं 11 के तहत ऐसे विज्ञापनों का प्रकाशन और प्रसारण एक दंडनीय अपराध है  इसलिए  ऐसे विज्ञापन किसी भी माध्यम से प्रसारित न किए जाएँ।


अन्य पोस्ट