रायपुर
सयंम शारीरिक और आत्मा शुद्धि का श्रेष्ठ उपाय-शास्त्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जून। श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मालवीय रोड में अष्टानिका महापर्व पर सोमवार को को 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के प्रथम दिवस पर आज श्री जी की घट यात्रा (शोभायात्रा) निकली। बरसते पानी मे सुबह 7 बजे धार्मिक धुनो पर बाजे गाजे के साथ निकाली गयी। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि महिलाये कलश लेकर पारम्परिक परिधान साड़ी एवं पुरुष वर्ग व बच्चे कुर्ते पैजामे मे उपस्थित थे। यह घट यात्रा बड़े मंदिर सें शुरू होकर कोतवाली चौक सादर बाजार, एडवर्ड रोड, गोल बाजार होते हुए वापस समाप्त हुई।
तत्पश्चात जबलपुर गुरुकुल से आए जिनेश भैया के मार्गदर्शन पर मन्दिरजी की छत पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कर श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आरम्भ किया गया । इसमे आज 5 शांति धारा 5 जिनप्रतिमाओं की गयी। और उन्हें विधान स्थल पर विराजमान करके पूजन आरती कर विधान के अर्घ चढ़ाये गए ।
विधानाचार्य जिनेश ने आज बताया कि सयम शारीरिक और आत्मा शुद्धि का श्रेष्ठ उपाय है। वर्तमान समय मे शारीरिक व्याधिया जैसे कैंसर बी.पी. हार्ट अटेक आदि अनेक बीमारियां शरीर मे बहुत पहले सें बीज के रूप मे अंकुरित हो जाती हैं।अतएव भारतीय संस्कृति एवं वैदिक जैन धर्म बचपन सें ही प्रत्येक मानव समाज परिवार मे सयम त्याग नियम के द्वारा शरीर मे आयी हुई व्यधियों को अंकुरित होकर आगे बढऩे सें बचाती है ।
शरीर में अशुद्ध भोजन तामसिक आहार बार बार गरिष्ठ भोजन का सेवन हमारे शरीर मे व्यधियों को रोगों को बढ़ाने मे सहभागी होते है चातुर्मास काल मे वर्षा ऋतू मे भोजन अन्न पानी आदियों मे जीवाणु दिन दुगनी रात चौगनी स्वाभाविक रूप सें बढ़ते जाते है इसलिए हमारे ऋषि मुनि साधु संत वर्षा काल मे पृथ्वी हरियाली सें भर जाती है इसलिए साधु संत एक जगह रह कर आत्मा साधना आत्मा शुद्धि और शारीरिक शुद्धि के उपाय करते रहते है वर्तमान समय मे जब सें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिजली के अत्यधिक ऊपयोग हमारी शरीरिक क्षमताओ को घटाते जा रहे है और इनका प्रदुषण का असर खाद्य सामग्री पर पड़ता है ।