रायपुर

प्रियदर्शनी बैंक घोटाला संचालक मंडल को नोटिस
27-Jun-2023 7:09 PM
प्रियदर्शनी बैंक घोटाला संचालक मंडल को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले की ईडी जांच की मांग उठी है।इंदिरा बैंक घोटाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष कन्हीया अग्रवाल ने की यह मांग की। कन्हैया अग्रवाल ने संचालक मंडलों पर कई शैल कंपनियां के फर्जी एफडीआर बनाकर करीब 23 करोड़ रुपयों की बंदरबांट के आरोप  लगाया है।

 दूसरी ओर इंदिरा प्रियदर्शनी महिला सहकारी बैंक घोटाले के आरोपी बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा के हुए नार्को टेस्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने जांच  शुरू की ।पूर्व में मामले की जांच करने वाली एसआईटी में शामिल पुलिसकर्मियों को भी बुलाकर ली जायेगी जांच में मदद।बैंक मैनेजर और बैंक संचालक मंडल को नोटिस जारी कर पुलिस दुबारा पूछताछ कर सकती है। शुरुआती जांच में फर्जी एफडीआर पर लोन लेकर पैसे का बंदरबांट किया गया।


अन्य पोस्ट