रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जून। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आज पांच दिवसीय योग समारोह का समापन हुआ। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प महाविद्यालय में 21 जून से 26 जून तक योग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम योगाभ्यास शिविर, पोस्टर प्रतियोगिता, स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स के अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता, योग नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। अंर्त महाविद्यालयीन योग नृत्य प्रतियोगिता में शासकीय और निजी आयुर्वेद महाविद्यालय के साथ एन?आ?ईटी रायपुर के छात्रों ने भी भाग लिया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता समूह और छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान देश और दुनिया के लोगों का भरोसा योग और आयुर्वेद के प्रति बढ़ा है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने दिनचर्या में योगाभ्यास को नियमित रूप से शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि योग से छात्रों के जीवन में अनुशासन आता है जो उनके भविष्य निर्माण के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ.सुनील दास,विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एल.सी. हर्जपाल, आयुष बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, अधीक्षक डॉ.प्रवीण जोशी, प्रो.डॉ.अनिता शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सस्मिता त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शन डॉ. जेपी.मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ.अरूणा ओझा, डॉ. रूपेन्द्र चंद्राकर, डॉ.सुनीता जैन, डॉ.विभा पाली, डॉ.स्वरांजलि जांगड़े, डॉ.लवकेश चंद्रवंशी, डॉ.विनय भारद्वाज सहित छात्रों का विशेष प्रयास रहा ।