रायपुर

रायपुर की कार दो लाख की शराब के साथ पकड़ाई
27-Jun-2023 7:07 PM
रायपुर की कार दो लाख की शराब के साथ पकड़ाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। आरटीओ रायपुर पासिंग कार से 2 लाख की शराब  दुर्ग में पकड़ाई?। यह शराब ले जाते  दो तस्कर भी पकड़े गए। ये दोनों  महंगी गाडिय़ों में काले शीशे की आड़ में शराब की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार सीजी 04 पीडी 6063 में भरी 204000 रुपए की शराब जब्त की है। यह कार रायपुर के शैलेन्द्र वर्मा की बताई जाती है। दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धर पकड़ अभियान के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि पुलगांव थाना के अंतर्गत ग्राम चंदखुरी रोड से होते हुए एक सफेद कार बालोद की तरफ शराब लेकर जाने वाली है।

एसपी दुर्ग ने तुरंत बालोद एसपी को फोन करके दुर्ग और बालोद पुलिस के सहयोग से एक टीम गठित की। दोनों जिलों की पुलिस ने अपनी-अपनी सीमा में चेकिंग लगाई। ईसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध सफेद वेगनआर कार आती हुई दिखी।


अन्य पोस्ट