रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने प्रियदर्शनी बैंक घोटालों में नार्कों टेस्ट की जांच को लेकर कहा कि भूपेश बघेल आज तक बोलते रहे कि यह गड़बड़ है, और वह गड़बड़ है.कुछ शुरुआत कारवाई की है,हिम्मत है तो जो आरोप लगाते हैं उन सबके लिए भी जांच करा दे। अब तो न्यायालय के निर्देश पर हो रहे हैं। उन पर कार्रवाई करें, कोई मना नहीं किया है।वह कुछ भी नहीं कर सकते हैं, वह सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल करेंगे, और चुनाव नजदीक आएगा तो ऐसा ही कुछ बोलेंगे।
विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक बघेल सरकार को दिन में तारे दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व संसदीय कार्य मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आखरी सत्र है। इस बार तो दिन में तारे दिखाना है, और बताना है कि आपकी 5 साल में उपलब्धियां क्या रही हैं !
पूर्व मंत्री ने कहा कांग्रेस के बूथ चलो अभियान को लेकर कहा कि बूथ चलो के पहले कांग्रेस के नेता खुद दिल्ली चले जा रहे थे।मोहन मरकाम की कुर्सी खतरे में हैं, और कौन-कौन तीसरी-चौथी पंक्ति के नेता हैं, उनके बीच में उठापटक है।अभी तो पहले वह अपने पैर मजबूत कर ले। भाजपा को उनके आने से कुछ नहीं होगा।
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् के बयान पर चंद्राकर ने कहा है कि प्रमोद कृष्णन और विवेक तंखा जिस-जिस प्रदेश से आते हैं,
पहले वहां के हालात पर चर्चा कर लें। दूसरा कांग्रेस के आईडियोलॉजी क्या है, यह विवेक तंखा बताएं कि किस दर्शन में कांग्रेस काम करती है. और यह भी बताएं कि क्या महात्मा गांधी ने आजादी मिलने के बाद कांग्रेस को विसर्जित करने की बात कही थी, या नहीं।