रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। अजय चंद्राकर का नाम नहीं है उसमें, जांच में जो भी नाम आएगा कार्रवाई होगी। हमारी पुलिस फाइल को अभी देख रही है। गरीबों का पैसा डूबा है। बीजेपी की सरकार उस समय रही, लेकिन न जांच कराए न इन्वेस्टर का पैसा वापस कराए।
प्रियदर्शनी बैंक घोटाले मामले में चंद्राकर ने बयान जारी कर कहा था कि, हिम्मत है तो कार्रवाई करें। इस पर सीएम बघेल ने कहा, अजय चंद्राकर चाह रहे हैं कि वे लोग जल्दी जेल चले जाएं। विधिसम्मत कार्रवाई होगी। इसमें दम दिखाने की क्या बात है। जोगी जी भी ऐसी कहे थे, मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ गए न।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के मानसून सत्र में कांग्रेसियों को दिन में तारे दिखाने वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार किया है। उन्होंने कहा, पौने पांच साल तक तो दिखा नहीं पाए, अब क्या कर लेंगे।उन्हें दिन में तारे दिखाई दे रहे हैं।इतने वरिष्ठ विधायक होंने के बाद भी उनको कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है?। वो ट्विटर-ट्विटर करते रहते हैं, उनके पास कोई काम नहीं रह गया है।
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के कांग्रेस से लडक़र देश को दूसरी आजादी मिली वाले बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, हां देश आजाद 2014 में हुआ उससे पहले गुलाम था।ऐसी बच्चों को सिखा रहे हैं। परीक्षा में बच्चे यही लिखकर आ रहे हैं,जीरो नंबर मिलता है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के छग में रहकर धर्मान्तरण को लेकर दिए गए बयान पर सीएम बघेल ने कहा, इनके पास योजना नहीं है।10 साल से उनकी सरकार है. हिन्दुओं को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने क्या किया।केवल यह बताया धर्मान्तरण हो रहा लव जिहाद हो रहा. हिन्दुओं को कुछ मिला नहीं सत्ता इनको मिल गई।