रायपुर
रायपुर, 26 जून। अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ डीडी नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जोगी बंगला डीडी नगर स्थित ष्ट ब्लाक के पीछे सलाम कुरैशी नामक व्यक्ति अपने पास भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित टेबलेट रखा है। इसे वह बिक्री करने की फिराक में था। पुलिस टीम ने सूचना के बाद आरोपी को घेराबंदी कर उसके कब्जे से एक कार्टून में रखे अलग अलग डिब्बों में सीलबंद 15 डिब्बों में स्क्क्रस्-ञ्जक्र्रहृष्ट्रहृ-क्करुस् नशीली कैप्सूल जिसकी कुल संख्या 2136 नग, जिसका वजन 01 किलो 602 ग्राम एवं 6 पत्ता नाईट्रोजन 10 सीलबंद 06 पत्ते कुल 60 नग टेबलेट जिसकी कुल वजन 42 ग्राम को जब्त किया गया।आरोपी के खिलाफ धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सलाम कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।