रायपुर

भीड़ की वजह दूकानदार की दबंगई...
26-Jun-2023 8:18 PM
भीड़ की वजह दूकानदार की दबंगई...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


यह मठपुरैना गोकुल नगर के राशन दुकान की है। कलेक्टर के आदेश पर सरकारी राशन को हर हितग्राही यानी परिवार के हर सदस्य को अपने अंगूठे का निशान और आधार कार्ड जमा करना है। यह काम 30 जून तक रोज होना है लेकिन यहां के  दुकानदार की दबंगई है कि वह सप्ताह में एक ही दिन यह काम करता है। इस वजह से इतनी लंबी कतार और भीड़ है,जो अलसुबह से लाइन लगने मजबूर है। कुछ तो दोपहर का लंच बाक्स लेकर आए हैं। 


अन्य पोस्ट